क्रेडिट कार्ड बनाने की एवज में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

यमुनानगर, 27 अक्टूबर - साइबर क्राइम को लेकर पुलिस बेशक समय समय पर लोगों को जागरूक करती रहती है, लेकिन इसके बावजूद शातिर साइबर ठग आए दिन लोगों को नए नए तरीकों से उनकी मेहनत का पैसा हड़प रहे हैं। यमुनानगर के साइबर थाना पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो क्रेडिट कार्ड बनवाने की एवज में ऑनलाइन ठगी करते थे। इसमे से एक आरोपी महज 19 साल साल का है। उसका कहना है कि पढ़ाई में मन नहीं लगा तो साइबर क्राइम करने लग गया। दोनों ही आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। साइबर थाना प्रभारी रविकांत ने बताया के विशेष अभियान के दौरान थाना साईबर क्राइम यमुनानगर की टीम ने क्रेडिट कार्ड बनाने  की एवज में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। जोकि दिल्ली के रहने वाले है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं पकड़े गए 19 वर्षीय आरोपी ने बताया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था इसके बाद वह अपने पिता से पैसे नहीं मांगना चाहता था, इसलिए उसने फ्रॉड करने का रास्ता अपनाया। वहीं दूसरे आरोपी ने भी कहा कि पैसा कमाने के लालच के कारण ही उन्होंने लोगों से साइबर फ्रॉड किया है ।
बता दें कि दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।