यमुना जी को देखता हूं तो भावुक हो जाता हूं - मुख्यमंत्री धामी
दिल्ली, 29 जनवरी - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में कहा कि जब भी मैं दिल्ली आता हूं और यमुना जी को देखता हूं तो भावुक हो जाता हूं क्योंकि मां यमुना में हम सबकी आस्था है। मां यमुना उत्तराखंड के यमुनोत्री से निकलती हैं, वहां वह शुद्ध और स्वच्छ हैं, लेकिन यहां, पीने की बात तो दूर, क्या कोई इस पानी से नहा भी पाएगा? इसे इतना प्रदूषित और काला करने का काम अरविंद केजरीवाल की सरकार ने किया है। पिछले 10 सालों से वे हर बार कहते हैं कि मैं यमुना जी को साफ करूंगा, इस बार भी उन्होंने अपने घोषणापत्र में यही कहा है।
#यमुना जी को देखता हूं तो भावुक हो जाता हूं - मुख्यमंत्री धामी