अरविंद केजरीवाल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेते रहे - सीएम नायब सैनी

दिल्ली, 1 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेते रहे हैं। मैं कल तिमारपुर विधानसभा गया था। ये (अरविंद केजरीवाल) बोलते थे कि मैं दिल्ली को पैरिस बनाऊंगा। ये कितना झूठ बोल रहे हैं कि हरियाणा के लोगों ने यमुना के पानी में ज़हर घोल दिया है। अरविंद केजरीवाल ने जिस धरती पर जन्म लिया है उसे भी कलंकित करने का काम किया है। दिल्ली के लोगों ने यह मन बना लिया है कि 8 फरवरी को AAP-दा जाएगी और भाजपा बहुमत के साथ आएगी।

#अरविंद केजरीवाल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेते रहे - सीएम नायब सैनी