विश्व का भविष्य भारत में है - PM Modi

भोपाल (मध्य प्रदेश): 'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर UN की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा की सुपरपॉवर कहा था। इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। विश्व का भविष्य भारत में है। 

#विश्व का भविष्य भारत में है - PM Modi