उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना- IMD 

नई दिल्ली, 15 मार्च - IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा, "आज भी उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान और ईस्ट उत्तर प्रदेश में आज थंडरस्टॉर्म की संभावना है। कल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में थंडरस्टॉर्म कम हो जाएगा। गुजरात में हीटवेव की स्थिति कम होती नजर आ रही है। उड़ीसा में हीटवेव जारी रहेगा जिसके चलते आज और कल के लिए रेड अलर्ट दिया गया है। 

#उत्तरी हरियाणा
# पश्चिमी उत्तर प्रदेश
# उत्तराखंड
# ओलावृष्टि
# IMD