नागपुर हिंसा: 47 लोग हिरासत में, हिंसा का कारण पता नहीं : गृहराज्य मंत्री


मुंबई, 18 मार्च - नागपुर हिंसा पर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि हिंसा के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अब तक 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में 12-14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 2-3 नागरिक भी घायल हुए हैं। हम घटना के पीछे की वजह का पता लगाएंगे। कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

#नागपुर हिंसा