छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए
रायपुर, 20 मार्च - अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में दो मुठभेड़ों के दौरान फाॅर्स ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं। सभी शव और हथियार बरामद कर लिये गये हैं। इसके साथ ही डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है। यह फाॅर्स बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुख्य नक्सली क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी है। जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े समूह को घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है। बस्तर के आई.जी. सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर थुलथुली क्षेत्र में एक आई.ई.डी. विस्फोट में दो सैनिक घायल हो गये। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी तलाशी अभियान चल रहा है।