क्रिकेटर जहीर खान बने पिता , पत्नी सागरिका ने दिया बेटे को जन्म 


नई दिल्ली, 16 अप्रैल - क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने परिवार में बेटे का स्वागत किया है। क्रिकेट-बॉलीवुड पावर कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी दी। तस्वीर में जहीर अपने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं और सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। इस खबर के बाद उन्हें बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। दोनों ने 2017 में शादी की थी।

#क्रिकेटर जहीर खान