एसएसपी फाजिल्का वरिंदर सिंह बराड़ भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित 


चंडीगढ़, 28 मई (विक्रमजीत सिंह मान)- फाजिल्का में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसएसपी फाजिल्का वरिंदर सिंह बराड़ को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कल फाजिल्का थाने के चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की गई थी। विजिलेंस ने उन्हें एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। 

#एसएसपी फाजिल्का वरिंदर सिंह बराड़