मुख्यमंत्री सत्ता में रहने का अधिकार खो चुके हैं - जयराम ठाकुर
शिमला, 1 जून - HPPCL इंजीनियर विमल नेगी मौत मामला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की आज कल बहुत विचित्र परिस्थिति है। पहले तो वे (हिमाचल प्रदेश सरकार) CBI जांच का विरोध करते रहे और मुख्यमंत्री बार-बार झूठ बोलते रहे कि (विमल नेगी का) पीड़ित परिवार के लोग CBI जांच नहीं चाहते। हमारे कहने पर नहीं परिवार के कहने पर ही CBI जांच की जा रही है और उसके बाद आपके SP ने रिकॉर्ड देने से इंकार कर दिया? कुल मिलाकर एक अधिकारी को इस कदर महत्व दिया गया है कि ना वे मुख्यमंत्री को मानता है, ना संवैधानिक व्यवस्था को मानता है। ऐसी स्थिति में वे(SP) हर रोज सरकार की जगहंसाई कर रहे हैं और इसके बावजूद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है? यह बहुत हैरानी का विषय है। मुख्यमंत्री सत्ता में रहने का अधिकार खो चुके हैं क्योंकि उनके नियंत्रण में अब कुछ नहीं रहा।