पूर्व पार्षद ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी 

मोगा, 1 जून - मोगा के पॉश इलाके न्यू टाउन की गली नंबर 8 में रहने वाले पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम पुरी द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम पुरी का बेटा जज बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए सिटी साउथ थाने के एसएचओ वरुण मट्टू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम पुरी ने खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया और शव को सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया।

#पूर्व पार्षद ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी