ईद-उल-अज़हा के मोके पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की
नई दिल्ली, 7 जून देशभर में आज ईद-उल-अज़हा यानि बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों में आज विशेष नमाज अदा की जा रही है। सुबह से ही लोग मस्जिदों में उमड़ने लगे हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद में भी लोग सुबह से ही बकरीद पर नमाज अदा कर रहे हैं। उधर, यूपी समेत देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संभल, उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा के मौके पर जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा की।बही राजस्थान में ईद-उल-अज़हा के अवसर पर अजमेर की अजमेर शरीफ दरगाह में लोगों नमाज़ अदा करने पहुंच रहे हैं। राजस्थान के अजमेर में भी ईद अल-अज़हा के मौके पर लोगों ने बड़ी संख्या में ईदगाह में नमाज अदा की।
#नमाज अदा ईद-उल-अज़हा