सोनिया गांधी की हालत स्थिर - अस्पताल
नई दिल्ली, 17 जून - पेट संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी तक उनके डिस्चार्ज की तारीख तय नहीं हुई है। यह जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी। 78 वर्षीय कांग्रेस नेता को रविवार शाम सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चेयरमैन अजय स्वरूप ने एक बयान में कहा कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
#सोनिया गांधी
# अस्पताल