मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने लुधियाना में लोगों का आभार जताया
लुधियाना, 24 जून (परमिंदर सिंह आहूजा)- लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया लुधियाना में लोगों का आभार जताने के लिए रोड शो कर रहे हैं। यह रोड शो घुमार मंडी से शुरू होकर आरती चौक तक जाएगा, जिसका रूट आधा किलोमीटर का है। इस मौके पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक और नेता मौजूद हैं। इस मौके पर अमन अरोड़ा और लुधियाना के विधायक भी उनके साथ हैं।
#मुख्यमंत्री भगवंत मान