पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए: इमरान मसूद
नई दिल्ली, 30 जून-कोलकाता में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा द्वारा गठित 4 सदस्यों के फैक्ट फाइंडिंग पैनल का कोलकाता दौरा करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "...ये पुलिस का काम है और देश का कानून सशक्त है। देश का कानून उनको(दोषियों को) सजा दिलाने में सक्षम है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए...ऐसी घटनाएं हर जगह हो रही हैं। यह एक विकृति है और इस विकृति के लिए बौद्धिक जागरूकता जरूरी है। उस बौद्धिक जागरूकता के लिए वो प्रयास नहीं कर रहे हैं, वे केवल राजनीति कर रहे हैं। यह राजनीति का विषय नहीं है। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए..."
#इमरान मसूद