बिहार में बड़े पैमाने पर हो रही गड़बड़ी - संजय सिंह

दिल्ली, 13 अगस्त - AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला है, बिहार में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है, मरे हुए लोगों को ज़िंदा किया जा रहा है, ज़िंदा लोगों को मारा जा रहा है, कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है और बिहार में ट्रंप का वोट बनाया जा रहा है। इतनी गड़बड़ियों के बाद भी बिहार में SIR किया जा रहा है। SIR के ज़रिए 65 लाख वोट काटे जा रहे हैं और आप उस SIR में नए वोट नहीं जोड़ रहे हैं, विपक्ष के वोट काटकर आप भाजपा को, प्रधानमंत्री मोदी को जीत का प्रमाण पत्र पहुंचाना चाहते हैं और यही काम ज्ञानेश कुमार ने किया है। अब सार्वजनिक रूप से सारी बातें सामने आ चुकी हैं।

#बिहार में बड़े पैमाने पर हो रही गड़बड़ी - संजय सिंह