श्री बंगला साहिब में नितिन नबीन ने टेका मत्था, संभालेंगे भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पदभार

 

दिल्ली, 20 जनवरी भाजपा नेता नितिन नबीन आज सुबह दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका। बता दें कि नितिन नबीन आज पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। यह सत्तारूढ़ पार्टी के संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। इस दौरान नितिन नबीन के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे। 

#श्री बंगला साहिब