आईपीएल 2026- आज का दूसरा मैच बेंगलुरु और चेन्नई के बीच, मैच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा
बेंगलुरु, 5 अप्रैल- आईपीएल में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर मुकाबला होगा। दिन का दूसरा और सीजन का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा।
इस सीजन में बेंगलुरु ने हैदराबाद के खिलाफ जीत से शुरुआत की है। वहीं चेन्नई दोनों मैच हार चुकी है। प्वाइंट टेबल में आरसीबी तीसरे स्थान पर है, जबकि सीएसके 10वें स्थान पर है।
#आईपीएल 2026- आज का दूसरा मैच बेंगलुरु और चेन्नई के बीच
# मैच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा

