महाराष्ट्र हिंसा : बुलढाणा में बसों में तोड़फोड़, हालात तनावपूर्ण

पुणे, 03 जनवरी - भीमा-कोरेगांव लड़ाई की सालगिरह पर भड़की चिंगारी पूरे महाराष्ट्र में फैल रही है. हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसके बाद पूरे राज्य में धीरे-धीरे हिंसा पुणे के बाद मुंबई तक फैल गई। औरंगाबाद में इंटरनेट सर्विस रोकी गई। इस हिंसा में बसों की  तोड़-फोड़ भी की गई। जिससे तनावपूर्ण स्थिति का माहौल बना हुआ है। मुंबई पुलिस ने हिंसा मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और 100 लोगों को हिरासत में ले लिया है।