अक्षय के साथ जोड़ी जमायेंगी परिणीति

मुंबई 11 जनवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर अक्षय कुमार के साथ जोड़ी जमाने जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘केसरी’ में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट््विटर पर इसकी पुष्टि की है। हाल ही में इस फिल्म में अक्षय का लुक जारी किया गया था। इस फोटो में अक्षय सिख सरदार के रूप में पगड़ी पहने और दाढ़ी-मूंछें रखे नजर आए। करण जौहर ने ट््विटर पर कहा कि फिल्म ‘केसरी’ की मुख्य अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हैं। यह फिल्म ‘सारागढ़ी’ के युद्ध पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि पहले इस फिल्म से सलमान खान भी जुड़ने वाले थे लेकिन बाद में बात नहीं बन सकी।