महाराष्ट्र : कोल्हापुर में नदी में गिरी बस,13 लोगों की मौत

कोल्हापुर, 27 जनवरी - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 17 लोगों से भरी मिनी बस के नदी में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहीं मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम 3 लोगों को बचाने में कामयाब रही। बचाए गए तीनों लोग घायल हैं। उन्हें कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर हुआ। दरअसल, बस में सवार सभी यात्री भगवान गणेश की पूजा करके वापस लौट रहे थे। तभी बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पंचगंगा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था। बस में कुल 17 लोग सवार थे।