लुधियाना नगर निगम चुनाव : शिरोमणि अकाली दल द्वारा 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

चंडीगढ़,03 फरवरी - शिरोमणि अकाली दल के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना नगर निगम चुनाव के 24 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बाकी उम्मीदवारों का फ़ैसला भी जल्दी किया जायेगा।