शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में बेमिसाल कार्य किया - अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 14 फरवरी - दिल्ली में केजरीवाल सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपने कार्यों का ब्योरा दिया। इस दौरान केजरीवाल ने जनता के बीच सरकार की प्राप्तियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सभी वायदे पूरे किये हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आज़ादी के बाद उनकी सरकार में सबसे अधिक कार्य हुआ है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में बेमिसाल कार्य किया गया है।