एपीजे कलाम के घर पहुंचे कमल हासन

नई दिल्ली, 21 फरवरी - मशहूर अभिनेता कमल हासन आज अपनी पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। इस दौरान वह अपनी पार्टी का नाम, झंडा और विचारधारा के बारे में लोगों को बताएंगे। इससे पहले वह आज सुबह सात बजे से ही एक यात्रा निकाल रहे हैं, जिसमें वह रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के घर पहुंच गए हैं। वह उनके दफ्तर और मेमोरियल भी जाएंगे। कमल हासन सुबह 10 बजे पत्रकार वार्ता भी करेंगे। उनका अपने जन्मस्थान रामनाथपुरम जाने का भी कार्यक्रम है। यहां से वह मदुरई जाएंगे। मदुरई पहुंचकर वह पार्टी की शुरुआत की घोषणा करेंगे।