ओला कैब में महिला से दुष्कर्म, शराब पीने से किया था इंकार 

नोएडा, 27 अप्रैल - दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में ओला कैब में महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने सेक्टर 37 से ओला कैब बुक की थी। महिला का ओरोप है कि सफर के दौरान पहले ड्राइवर ने महिला को शराब पीने को कहा और महिला के मना करने पर ड्राइवर ने साथियों के साथ महिला का दुष्कर्म किया। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस ने महिला को भी मेडिकल जांच के लिए भेजा।