आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने से पांच राज्यों में 71 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 14 मई, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज बताया कि रविवार रात पांच राज्यों में बिजली गिरने और आंधी के साथ बारिश होने के कारण 71 लोगों की मौत हुई। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही 42 लोगों की जान गई है। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 42 लोगों की मौत हुई है, जबकि आंध्र प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 14, दिल्ली में दो लोगों की जबकि उत्तराखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कुल 83 लोग घायल हुए। दिल्ली में 11 और उत्तराखंड में दो लोग घायल हुए।