न्यूयार्क पुलिस में पहली बार सिक्ख महिला बनी अधिकारी 

न्यूयार्क, 20 मई - सिक्खों के प्रति बेहतर सोच बनाने और अन्य को कानून व्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से न्यूयार्क पुलिस विभाग ने पहली पगड़ीधारी महिला सिक्ख सहायक पुलिस अधिकारी को विभाग में शामिल किया है। न्यूयार्क सिटी पुलिस अकैडमी से पिछले हफ़्ते ग्रेजुएशन करने के बाद में गुरसोच कौर जल्द न्यूयार्क पुलिस विभाग में सहायक पुलिस अफ़सर (एपीओ) के तौर पर हिस्सा बन रही है।