एल.पी.यू. के निशानेबाज़ों ने जीते 4 स्वर्ण सहित 12 पदक

जालन्धर, 27 मई (जतिन्दर साबी) : एल.पी.यू. द्वारा खेलों को अहम स्थान दिया जा रहा है और खिलाड़ियों के लिए कई तरह की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। एल.पी.यू. के निशानेबाज़ों ने गत दिनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमरीका, फ्रांस, जर्मनी, फिनलैंड, कजाकिस्तान, अर्जेन्टीना, नीदरलैंड व अन्य देशों के बीच हुए शूटिंग के मुकाबलों में 4 स्वर्ण, 6 रजत 2 कांस्य पदक जीते। एल.पी.यू. में एम.बी.ए. कर रहे दो निशानेबाज़ व एक बी.ए. कर रहे खिलाड़ी ने यह मान प्राप्त हासिल किया। अमनप्रीत सिंह ने 49वीं ग्रैंडफिक्स मुकाबलों में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा गुरप्रीत सिंह ओलम्पियन जोकि इस यूनिवर्सिटी से बी.ए. कर रहे हैं ने भी कई पदक जीतकर एल.पी.यू. का नाम रौशन किया। विजेता खिलाड़ियों को एल.पी.यू. के चांसलर अशोक मित्तल ने बधाई दी और टोक्यो ओलम्पिक में बढ़िया प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।