गडकरी ने सलीम और सलमान खान से की भेंट

मुम्बई , 8 जून (भाषा) : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के ‘ संपर्क फॉर समर्थन ’ अभियान के तहत यहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता एवं मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान से भेंट की। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने सलीम खान को मोदी सरकार की पिछली चार साल की उपलब्धियों का बखान करने वाली पुस्तिकाएं भेंट की। गडकरी भेंट के दौरान बांद्रा में गैलेक्सी खान अपार्टमेंट में करीब आधे घंटे रुके। उनके साथ मुम्बई से वरिष्ठ भाजपा नेता राज पुरोहित भी थे। केंद्रीय मंत्री ने इस मुलाकात के बाद ट््वीट किया , ‘‘ मैं संपर्क फोर समर्थन अभियान के तहत सलीम खान और सलमान खान से मिला। मैंने मोदी सरकार की पिछले चार साल की उपलब्धियों और पहलों के बारे में उनके साथ चर्चा की। ’’ सलीम खान और सलमान खान ने इस ट््वीट पर कोई टिप्पणी तो नहीं की लेकिन दोनों ने उसे पसंद किया।