अनुराग ठाकुर उम्मीदवार पूनम मैडम के समर्थन में रैली में हुए शामिल 

जामनगर (गुजरात), 18 अप्रैल - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उम्मीदवार पूनम मैडम के समर्थन में रैली में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "बीजेपी और मोदी की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। इससे पहले हमें मिला क्या था एक भ्रष्ट शासन, लड़खड़ाती-चरमराती अर्थव्यवस्था और दुनिया में गिरता हुआ भारत का नाम। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बना। गरीब कल्याण के लिए काफी काम हुए... इस लोकतंत्र के पर्व में NDA 400 पार की लड़ाई लड़ रही है और कांग्रेस 40 पार करने के लिए संघर्ष कर रही है।"