कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या 

मानसा, 20 जून - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - मानसा के नज़दीकी गांव नंगल कलां में एक कर्ज से परेशान किसान की तरफ से ज़हरीली चीज़ निगल कर आत्महत्या कर ली गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 3 एकड़ ज़मीन के मालिक प्रदीप की डेढ़ एकड़ ज़मीन पहले ही कर्ज़ के चलते बिक चुकी थी। उस पर चार लाख रुपए का कर्ज़ था। बता दें कि प्रदीप के भाई ने भी 2 साल पहले कर्ज़ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।