मनाली में लड़की के साथ तीन दिन तक सामुहिक दुष्कर्म, तीन काबू

शिमला, 27 जून - हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर पांच युवकों ने तीन दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि उसे शिकायत मिली थी कि 12वीं कक्षा की दो लड़कियां 17 जून से लापता हैं। जब लड़कियों को बरामद किया गया तो जांच के दौरान एक लड़की ने दावा किया कि उसके साथ तीन पंजाब और दो स्थानीय  लड़कों ने सामुहिक दुष्कर्म किया है। यह घटना 17 से 20 जून के दरमियान घटित हुई। पुलिस ने बठिंडा के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो अभी भी फरार हैं।