खराब मौसम ने अमरनाथ यात्रा में डाला खलल

श्रीनगर, 29 जून - खराब मौसम ने अमरनाथ यात्रा में खलल डाल दिया है। बारिश की वजह से यात्रा रोक दी गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) मौसम के हालात को देखते हुए यात्रा पर आगे निर्णय लेगा। खराब मौसम की वजह से पहले दिन सिर्फ 1,007 श्रद्धालु ही गुफा मंदिर में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर पाए। मौसम में सुधार के बाद श्रद्धालुओं को दोबारा यात्रा करने की आज्ञा दी जायेगी।