नेपाल : सड़क दुर्घटना में 6 भारतीयों की मौत, 3 घायल 

काठमांडू, 03 जुलाई - भारत की सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सड़क दुर्घटना में छह भारतीय नागरिकों की मौत हो गई जबकि देर रात हुई दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। जिस समय यह दुर्घटना हुई, ये सभी लोग धनकुटा जिले के भेडेटार हिल स्टेशन से लौट रहे थे।