जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत 

श्रीनगर, 04 जुलाई - जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बालटाल मार्ग पर रेलपत्री और बरारीमार्ग के बीच भूस्खलन हुआ।उन्होंने कहा कि चार पुरुषों और एक महिला सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है और शवों को बालटाल आधार अस्पताल लाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस, अन्य सुरक्षा बल तथा बचाव एजेंसियां काम में जुटे हैं।