जापान में बाढ़ और भूस्खलन से 50 की मौत

टोक्यो, 08 जुलाई - जापान के पश्चिमी इलाकों में आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। इनमें से अधिकांश मौतें हिरोशिमा प्रीफेक्चर में हुई हैं, जहां गुरुवार से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां बारिश के कारण सैंकड़ों घरों को भी नुक़सान पहुंचा है। जापान में 15 लाख लोगों को अपने घर छोड़ सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी दी गई है।