ताइवान में आए भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी  

टोक्यो, 2 अप्रैल - ताइवान में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप देखने को मिला है। इस भूकंप ने जापान के दक्षिणी द्वीपों को हिलाकर रख दिया है। भूकंप के कारण तीन मीटर ऊंची सुनामी के लहरों की आशंका पैदा हो गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे से कुछ देर पहले यह भूकंप आया। भूकंप के कारण ताइवान में बड़ी तबाही भी देखी गई है। बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं। भूकंप के कारण ढही इमारतों में लोग फंसे हुए हैं।