दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर

नई दिल्ली, 30 जुलाई - दिल्ली में देर रात हुई बारिश से यमुना का जलस्तर और बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर 205.44 मीटर पर पहुंच गया है, जोकि खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिससे देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही नदी किनारे के आस-पास के इलाकों को भी खाली करवाया गया है।