यू.पी. से लाए अवैध हथियारों सहित 4 काबू

बठिंडा, 6 अगस्त (जगवंत बांसल) : शहर बठिंडा के एसपी (एच)बठिंडा सुरेंद्र पाल सिंह ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आपराधीक तत्त्वों के विरुद्ध आरंभ किए अभियान के अंतर्गत जसवीर सिंह कप्तान पुलिस (इंवै) बठिंडा के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ-2 बठिंडा को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने यूपी के कुछ व्यक्तियों से असला खरीद कर आगे बेचने वाले 7 आरोपियों में से 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार गत दिवस जब एसआई गुरिंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित खंडा चौक, तलवंडी साबो पर नाकाबंदी किए हुए थे। तब  उनके मुखबिर ने जानकारी दी कि जगसीर सिंह उर्फ बीरा पुत्र धन सिंह निवासी गाव सिंहपुरा थाना कौलियांवाली, जगदेव सिंह पुत्र बहाल सिंह निवासी गांव राईय्या थाना तलवंडी साबो, राजेंद्र सिंह उर्फ राजा पुत्र गुरजंट सिंह  निवासी गांव सुखलधी थाना -रामा, गुरजंट सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी तारुआना, थाना कौलियांवाली गोरा सिंह पुत्र सुखमंद्र सिंह उर्फ रुलदू निवासी गांव भागीवांदर, बीरबल सिंह पुत्र अमर सिंह वासी गांव भागीवांदर थाना तलवंडी साबो, जो यूपी के किसी व्यक्ति से नाजायज़ देसी पिस्तौल तथा रौंद खरीद कर के उन्हें आगे सप्लाई करते हैं तथा प्रयोग के लिए कुछ असला अपने पास भी रखते हैं, नाजायज असला सप्लाई करने के लिए प्रयोग किए जाने वाली गाड़ियों जिनकी  असली नंबर प्लेटें उतार कर नकली नंबर प्लेट्स भी लगा लेते हैं, आज भी  ये सभी लोग स्कॉर्पियो नंबर पीबी-03 आर-0008 लगा कर  नाजायज असला ग्राहकोंको देने के लिए गांव जगा राम तीर्थ, सींगो, लहरी, गुरुसर आदि शहर में घूम रहे हैं। एसआई गुरिंद्र सिंह ने मुक्द्दमा थाना तलवंडी साबो में दर्ज करवाया। उनके पास से 4 पिस्तौल 315 बोर सहित 6 रौंद 315 बोर जीवित, 3 पिस्तौल 32 बोर देसी (मैगजीन वाले) तथा 2 पिस्तौल 32 बोर देसी सहित 16 रौंद जीवित 32 बोर बरामद हुए। जगसीर सिंह उर्फ बीरा पुत्र धन सिंह  निवासी गांव सिंहपुरा थाना कौलियांवाली जगदेव सिंह पुत्र बहाल सिंह  निवासी गांव राईय्या थाना तलवंडी साबो, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा पुत्र गुरजंट सिंह निवासी गांव सुखलधी थाना रामा, गुरजंट सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी तारुआना की गिरफ्तारी दिनांक 5 अगस्त, 2018 को हो चुकी है। कथित आरोपी गोरा सिंह पुत्र सुखमन्द्र सिंह उर्फ रुलदू  निवासी गांव भागीवांदर तथा बीरबल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गाँव भागीवांदर थाना तलवंडी साबो की गिरफ्तारी बाकी है।