आरपी सिंह ने क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली, 05 सितंबर - भारतीय गेंदबाज रुद्रप्रताप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक लम्बा सन्देश लिखते हुए आरपी सिंह ने क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने 4 सितम्बर 2005 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में वन-डे मैच के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था और 4 सितम्बर को ही संन्यास का दिन चुना। 2007 के टी20 विश्वकप में आरपी सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और भारत ने टूर्नामेंट में जीत भी दर्ज की थी।