भारत बंद : कई राज्यों में दिखने लगा असर, राजनीतिक दल उतरे सड़कों पर

नई दिल्ली,10 सितंबर - पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस द्वारा बुलाए गए भारत बंद को कई विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है और इस बंद का असर आज सुबह से ही दिखने लगा है। कई राज्यों में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर तेल की कीमतों का विरोध करने उतरे। भुवनेश्वर में जहां पूरी तरह से बंद नजर आया, वहीं आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सीपीएम कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। ओडिशा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संभलपुर में ट्रेन रोक दी और नारेबाजी की। इसके इलावा कर्नाटक के करलबुर्गी में नॉर्थ ईस्ट कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट ने भी इस बंद के चलते एक भी बस सड़क पर नहीं उतारी। वहीं विपक्ष ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग भी की है।