मोहम्मद मुश्ताक बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष

नई दिल्ली, 01 अक्तूबर -  मोहम्मद मुश्ताक को आज हॉकी इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया की 8वीं सलाना बैठक और सोमवार को हुए चुनाव के बाद यह फैसला हुआ। वहीं, मणिपुर हॉकी के ग्यानेंद्रो निनगोमबैम सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जबकि हॉकी जम्मू और कश्मीर और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह वाइस प्रेसिडेंट होंगे।  'हॉकी बिहार' से ताल्लुकर रखने वाले मोहम्मद मुश्ताक इससे पहले हॉकी इंडिया में महासचिव का पद संभाल चुके हैं। अध्यक्ष पद से विदाई ले रहे राजिंदर सिंह को नया महासचिव चुना गया है। वहीं, हॉकी असम के तपन कुमार दास को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुना गया है।