शक के चलते पति द्वारा बेरहमी से पत्नी की हत्या 

अबोहर, 21 अक्तूबर - (सुखजिन्दर सिंह ढिल्लों) - अबोहर के पांच पीर नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों  पति -पत्नी का आपस में झगड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार, पति अपनी पत्नी पर शक करता था।