मध्य प्रदेश के बीजेपी उम्मीदवार देवी सिंह पटेल का निधन

भोपाल, 05 नवंबर - मध्यप्रदेश के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह पटेल का निधन हो गया है। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। बता दें देवी सिंह चार बार राजपुर से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा एक बार वह राज्यमंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। उन्हें पार्टी ने एक बार दोबारा 2018 के विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी बनाया था।