मध्य प्रदेश में 47 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल, 15 मार्च - मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर जारी है। शुक्रवार की दोपहर भारतीय पुलिस सेवा के 47 अधिकारियों के तबादले किए गए। गृह विभाग की सूची के अनुसार राज्य के 47 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। गोविंद प्रताप सिंह को पुलिस महानिदेशक जेल बनाया गया है। इसके अलावा उप पुलिस महा निरीक्षक पद के 14 अधिकारियों के तबादले हुए हैं।