जिलों का नाम बदलना महज एक ड्रामा - ओपी राजभर 

लखनऊ, 10 नवंबर - उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिलों का नाम बदलना महज एक ड्रामा है। उन्होंने कहा कि जब पिछड़े और वंचित तबके के लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं, तब ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया जाता है।