प्रकाश जावड़ेकर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बेंगलुरु, 06 दिसंबर - कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ घोड़े भी लेकर आए थे। बता दें कि प्रकाश जावड़ेकर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये प्रदर्शन उनके द्वारा कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार के खिलाफ की गई एक टिप्पणी के विरोध में था। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कुछ दिन पहले कहा था कि जल्द ही कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार गिर जाएगी।