जापान के एक रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 42 लोग घायल

टोक्यो, 17 दिसंबर - जापान के साप्पोरो शहर में रविवार रात एक रेस्तरां के समीप भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 42 लोगों के घायल होने की खबर है। होकायडो पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रयोहेई काशीहारा ने इस बात की जानकारी दी। विस्फोट के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जापान के आपातकालीन सेवा विभाग की टीम विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। वहीं अधिकारियों ने घायलों की संख्या के बढ़ने की आशंका जताई है।