राज्य सुरक्षा आयोग के माध्यम से होगा चयन

चंडीगढ़, 21 दिसंबर - (राम सिंह बराड़) - हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश सरकार ने अपना डीजीपी खुद तय करने किया फैसला लिया है। राज्य सुरक्षा आयोग के माध्यम से अब तय होगा कि प्रदेश का अगला डीजीपी कौन होगा। मुख्य सचिव, गृह सचिव आयोग के सदस्य होंगे। मुख्यमंत्री सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष होंगे। नेता विपक्ष, हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज भी आयोग के सदस्य होंगे।