भिंडी सैदां में दूसरी बार सरपंच बने कांग्रेसी नेता सत्ता सिंह                   

भिंडी सैदां, 22 दिसंबर - (प्रितपाल सिंह सूफ़ी) - हलका राजासांसी के अधीन आते सीमावर्ती कस्बा भिंडी सैदां में विपक्षी दल का नामांकन पत्र रद्द होने के कारण कांग्रेस पार्टी से जुड़े सीनियर नेता सत्ता सिंह बिना मुकाबले के कस्बा भिंडी सैदां का विजयी सरपंच करार दिया गया है सत्ता सिंह लगातार दूसरी बार भिंडी सैदां के सरपंच बने हैं।